L.O.C. (लीग ऑफ सिटीज़न्स) की बैठक आज जानकीपुरम लखनऊ के पंचवटी पार्क, सेक्टर एच में हुई। बैठक में लीग ऑफ सिटीज़न्स के कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की योजना पर चर्चा हुई। दीपावली के अवसर पर कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली मनाने के लिए सहमति बनी, साथ ही हस्त निर्मित मिट्टी के दियों के उपयोग को बढ़ावा देने और समाज में इस विषय पर जागरूकता लाने की भी योजना बनी। संगठन के महासचिव पीयूष शुक्ला ने स्थानीय स्तर पर नागरिक समस्याओं का सामाधान जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराने के लिए भी सक्रियता होने की बात रखी। संगठन के वेब न्यूज़ चैनल इंडियन वॉइस 24 के प्रदेश में विस्तार के लिए भी सुझाव मांगे गए। बैठक में इंडियन वॉइस 24 के हरदोई, लखनऊ, कौशाम्बी और अमेठी जिलों के ब्यूरो प्रमुख और संवाददाताओं की सक्रियता और कार्यशैली की सराहना की गई। चैनल को प्रदेश के सभी जिलों में जुझारु ब्यूरो प्रमुख और संवाददाताओं की आवश्यकता है। संयुक्त सचिव विनय रॉय द्वारा संगठन और चैनल के लेखा, आय-व्यय इत्यादि का ऑडिट करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में एल.ओ.सी के संयोजक नीलकंठ मणि पुजारी, संयुक्त सचिव विनय रॉय, संगठन सचिव अवनीश मिश्रा, महासचिव पीयूष शुक्ला के साथ पिंटू मिश्रा, आलोक सिंह, अमितोष उपस्थित रहे।