समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने कराया लावारिस शव का अंतिम संस्कार

राज चौहान (ब्यूरो प्रमुख हरदोई )- 


लावारिस शवों को परिजनों के अभाव में अंतिम संस्कार से महरूम ना रहना पड़े इसके लिए जनपद के प्रमुख समाजसेवी व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजवर्धन ने अन्तिम संस्कार का जिम्मा अपने निजी खर्चे पर उठाने का प्रण लिया है। जनपद में मिलने वाले लावारिस शवों के अंतिम संस्कार का जिम्मा उठाने वाले राजवर्धन सिंह ने एक बार फिर एक लावारिश शव का अंतिम संस्कार कराकर समाजसेवा के क्षेत्र में एक अनूठी मिशाल पेश की है। बतातें चलें कि विगत करीब 10 दिन पूर्व कछौना के निकट एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना 108 एम्बुलेंस को प्राप्त हुई थी। 108 एम्बुलेंस के द्धारा उस युवक को इलाज के लिये जिला अस्पताल में लाया गया जंहा पर उसका टीवी वार्ड में इलाज चल रहा था। इलाज के करीब 10 दिन बाद रविवार को युवक ने दम तोड़ दिया। शव की शिनाख्त ना हो पाने के चलते जिला अस्पताल प्रशासन ने समाजेसवी राजवर्धन सिंह से संपर्क साधा। जिला अस्पताल प्रशासन द्धारा लावारिस शव के सम्बंध में सूचना मिलने पर राजवर्धन सिंह अपनी टीम के साथ पोस्टमार्टम हाउस पंहुचे और शव को वंहा से ले जाकर सीतापुर बाईपास के निकट स्थित मुक्तिधाम पर शव का हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करवाया। इस दौरान श्री सिंह के साथ क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह चाउंपुर मौजूद रहे।

बोले_राजवर्धन_सिंह

लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराने वाले राजवर्धन सिंह ने बताया कि बहुत से शवों की पहचान नही हो पाने के कारण उन्हें लावारिश घोषित कर दिया जाता है जिससे उनका विधिवत अंतिम संस्कार नही होता था जिसके चलते उन्होंने निर्णय लिया था कि ऐसे लावारिस शवों का वह अपने निजी खर्चे पर अंतिम संस्कार कराएंगे। श्री सिंह के अनुसार लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने के बाद उन्हें आत्मीय संतुष्टि मिलती है।