जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर सेना ने आज घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया। सेना की इस कार्रवाई में भारी हथियारों से लैस छह आतंकवादी भी मारे गए। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार सेना ने सीमापार से सशस्त्र आतंकवादियों के एक दल को घुसपैठ का प्रयास करते देखा। इसके बाद सेना ने कार्रवाई शुरू की।