फोन पर एटीएम कोड पूछकर 70 हजार उड़ाए

  • पीड़ित ने दी पुलिस को सूचना, पुलिस ने शुरू की जांच ।
  • मल्लावाँ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुतुआपुर निवासी आरिफ के साथ हुई घटना

             मल्लावां (हरदोई)- एटीएम का कोड पूछ कर टप्पेबाजो ने एक किसान के सत्तर हजार रूपये निकाल लिये है। जानकारी होने पर पीडित ने बैंक से से डिटेल निकलवाकर कोतवाली मे तहरीर दी है।
         कोतवाली क्षेत्र के गाँव कुतुआपुर निवासी आरिफ पुत्र कमरूद्दीन ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि उसका स्टेट बैंक मे खाता है। बीते 2 जून को एक अज्ञात नम्बर से पीडित के मोबाइल नम्बर पर काल आयी थी जिसमें पीडित को बताया कि वह बैंक का कर्मचारी बोल रहा है और कहा कि तुम्हारा एटीएम बन्द हो गया है। इसके बाद उसने कार्ड पर लिखे सोलह डिजिट के नम्बर बताने को कहा कि उसको बताओ तो तुम्हारा एटीएम फिर चालू कर देगें। पीडित ने एटीएम पर लिखे नम्बर बता दिये। आज जब वह बैंक रुपये निकालने पहुंचा तो पता चला कि 2 व 3 जून को सत्तर हजार रूपये उसके खाते से निकाले जा चुके हैं।  इसके बाद पीड़ित नें बैंक से खाते का इस्टेटमेंट लिया और फिर पुलिस के पास पहुंचा। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।