कोतवाली पिहानी में मंगलवार की देर शाम ड्यूटी बदल रहे सिपाही विजय सोनी की सरकारी राइफल से अचानक चली गोली की चपेट में आकर चौकीदार रामू की घटनास्थल कोतवाली के अंदर ही मौत के मामले में सूचना मिलते ही आई जी जय नारायण सिंह लखनऊ से घटनास्थल पर जा पहुंचे और उन्होंने बताया की सिपाही विजय सोनी के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही व मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।साथ ही आईजी बोले कि चौकीदार के परिवार को पुलिस न सिर्फ सहायता देगी बल्कि एसडीएम के हवाले से किसान मृतक बीमा के तहत परिजनों को 5 लाख दिलाने को कहा।एसपी ने पुलिस कर्मियों के जरिये सहायता दिलाने का आश्वाशन दिया और मृतक के भाई को चौकीदार के पद पर तैनाती देने की घोषणा भी की।
मृतक चौकीदार रामू के भाई रामबहादुर के मुताबिक सिपाही विजय सोनी शराब के नशे में था उसी के राइफल से अचानक गोली चल गई जिससे रामू की घटनास्थल पर मौत हो गई।हालांकि बाद में पता चला कि सिपाही नशे में नही था बल्कि धोखे से मैगजीन लोड करते समय गोली चली जो खम्भे से टकराकर चौकीदार को लग गयी।उसने बताया की चौकीदारी के अलावा उसका भाई पुलिस कर्मियों के लिए खाना भी बनाता था इस मामले पर सवाल पूछे जाने पर आई जी जय नारायण सिंह ने बताया मामले की तह तक जांच की जाएगी जांच के बाद दोषी व्यक्तियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
मृतक चौकीदार रामू बताया जाता है पिहानी कोतवाली में पिछले 6 साल से चौकीदार था अचानक पुलिसकर्मी की राइफल से चली गोली से उसकी दर्दनाक मौत हो गई इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया आग की तरह फैली इस खबर ने हरदोई से लखनऊ तक असर किया थाने के अंदर सरकारी राइफल से चली गोली की धमक लखनऊ तक जा पहुंची आनन-फानन में आईजी जय नारायण सिंह मौके पर आ पहुंचे।मृतक रामू चौकीदार की लाश को शव गृह में रखवा दिया गया है जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।