हरदोई- पाली थाना क्षेत्र में कच्ची शराब पकड़ने गयी पुलिस टीम पर शराब विक्रेताओं ने हमला कर दिया और दारोगा पर लोहे की रॉड से हमला कर फायर झोंक दिया। घायल दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है वही शराब विक्रेताओं में एक को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मुड़रामउ में रामतीर्थ पुत्र राजकुमार कच्ची शराब बना रहा है। इस सूचना पर हलका दारोगा अशोक कुमार सिंह, हमराही सिपाही दिनेश रावत व सिपाही संदीप पाल ने रामतीर्थ के घर जाकर दविश दी । पुलिस ने जैसे ही दबिश दी तो शराब बनाने वाले बौखला गए और उसी दौरान रामतीर्थ उसके पिता राजकुमार व उसकी पत्नी गुड्डी ने पुलिस टीम पर रॉड व फावड़ा से हमला कर दिया।अचानक हुए हमले से दरोगा अशोक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद शराब बनाने वाला रामतीर्थ घर की छत पर चढ़ गया और वहां जाकर तमंचे से फायर भी किया।इससे अफ़रा तफरी मच गई तो यह लोग मौका पाकर फरार हो गए।दरोगा पर हमके की सूचना से हड़कम्प मच गया।घटना की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष पाली वीरेंद्र सिंह तोमर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे व गांव में गहन तलाशी अभियान चलाया।पुलिस ने मौके से रामतीर्थ के पिता राजकुमार को हिरासत में ले लिया है।