गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने की गौतम जयंती की तैयारी बैठक, 6 अप्रैल को मनाई जाएगी गौतम जयंती

भवानीमंडी:- गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज भवानीमंडी व भेसोदामण्डी की बैठक हरि प्लाजा भेसोदामण्डी में रविवार को आयोजित हुई। महर्षि गौतम का विधिवत पूजन अर्चन दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ डॉ. मनमोहन शर्मा, राष्ट्रीय कवि राजेश पुरोहित, लक्ष्मीनारायण जोशी, सांवलिया दुबे प्रधानाचार्य ने किया।

बैठक में महर्षि गौतम जयंती को पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास से मनाने हेतु समारोह की रूपरेखा तैयार करने हेतु कार्यकारिणी के सभी उपस्थित सदस्यों व पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया। शोभा यात्रा का मार्ग इस वर्ष परिवर्तित किया गया है। गौतम धर्मशाला से आबकारी चौराहा व स्टेशन चौराहा से भेसोदामण्डी की ओर शोभा यात्रा पुनः गौतम धर्मशाला पहुंचेगी। हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष में निकाले जाने वाले जुलूस के साथ ही शोभायात्रा निकाली जाएगी।

सम्मान समारोह, मंच व्यवस्था, महर्षि गौतम की प्रसादी यानी सामूहिक भोज से सम्बंधित सभी दायित्व आज दिए गए। 80 वर्ष से ऊपर के समाज के महिला एवं पुरुषों को गौतम जयंती को सम्मानित किया जाएगा।

समाज के अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि इस बार गौतम जयंती पर जो भी समाज के लोग शोभा यात्रा का स्वागत करना चाहते हैं वे स्टेशन चौराहा पर कर सकते हैं।

डॉ. शर्मा अधिक से अधिक घर घर संपर्क कर समाज के बन्धुओं को शोभा यात्रा में आने हेतु प्रेरित करने को कहा। सभी को जो दायित्व सौपें है उन्हें मन लगाकर पूरा करने की बात कही।

अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि भेसोदामण्डी स्थित धर्मशाला के सामने रोड़ के दोनों ओर जयन्ती से पहले साइड बनाने हेतु लगातार प्रयास जारी है इसके बनने से धर्मशाला लेने वालों को बाहर भी कार्यक्रम करने की सुविधा मिल जाएगी।

बैठक में उमेश तिवारी, अशोक तिवारी, विजय कुमार, दौलतराम शर्मा, गोपाल शर्मा, हरीश शर्मा, सांवलिया दुबे, प्रदीप शर्मा सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।