महिला को बचाने के दौरान आरपीएफ सिपाही की ट्रेन से कटकर मौत, महिला घायल

कौशांबी से ब्यूरो चीफ एमडी मौर्य की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में भरवारी रेलवे स्टेशन में बीती रात एक महिला को बचाने के चक्कर में आरपीएफ सिपाही की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे में महिला के पैर में गंभीर चोटें लगी है। चीख पुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं आरपीएफ सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सिपाही की मौत की खबर परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजन भी रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि कोखराज इलाके के भरवारी रेलवे स्टेशन में एक महिला को बचाने के चक्कर में आरपीएफ के जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जबकि महिला घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।