आज सुबह महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु तट पर एक निजी नौका के पलटने से तीन लड़कियां डूब गई हैं और पांच लापता हैं । खबरों के मुताबिक नौका में सवार 32 बच्चों को बचा लिया गया है तथा लापता बच्चों की खोज लिए अभियान चलाया जा रहा है । समुद्र में लापता लोगों की तलाश तटरक्षक बल के कर्मियों और स्थानीय मछुआरों की मदद से की जा रही है । मालूम हो कि नौका में पिकनिक मनाने गये चालीस स्कूली बच्चे सवार थे । राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दुर्घटनाओं में मारे गये लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है ।
Related Articles
टडियावां थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, मजदूर की मौत
April 29, 2018
0
मामा के घर आए किशोर की तालाब में डूबकर मौत
July 9, 2018
0
शौच गया वृद्ध लापता, पुलिस को दी गयी सूचना
November 17, 2020
0