दंपति के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

थाना क्षेत्र सांडी के संघाचामऊ गांव निवासी कलावती 40 पत्नी कल्लू के ऊपर बुधवार की देर रात आरोपी गांव निवासी गुड्डू और सुटक्के ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया । पत्नी के ऊपर हमला होते देख बचाने पहुंचा पति पल्लू 50 पुत्र बैजू भी हमलावरों के हमले में घायल हो गया । दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया । जहां पर दोनों का इलाज किया जा रहा है । पीड़ित दंपत्ति का आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में दरवाजे पर गाली-गलौच कर रहे थे जिसका विरोध करने पर उक्त दोनों लोग हमलावर हो गए ।