मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने आज पुनर्वास स्वास्थ्य केन्द्र जाकर वहां भर्ती बच्चों के अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, दवाओं, पोषाहार एवं भोजन आदि दी जा रही सुविधाओं के बारे जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित स्टाफ़ को निर्देश दिये कि भर्ती अतिकुपोषित बच्चों का नियमित स्वास्थ्य-परीक्षण किया जाये और उन्हें प्रतिदिन तय मानक के अनुरूप पोषाहार भी उपलब्ध करायें।
इसके उपरान्त उन्होंने पुनर्वास केन्द्र की साफ-सफाई व्यवस्था को गहनता से निरीक्षण किया और भोजनालय आदि की व्यवस्था को भी देखने के उपरान्त निर्देश दिये कि पुनर्वास स्वास्थ्यकेन्द्र एवं भोजनालय की विशेष सफाई व्यवस्था करायें और पोषणवाटिका में लगी ताजा व स्वास्थ्यवर्धक सब्जी आदिक फसल की रखवाली के लिए निरन्तर देखभाल की जाये। निरीक्षण के समय जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा, पुनर्वास केन्द्र अधीक्षक जैन तिवारी, सीडीपीओ अनुराग कुमार आदि उपस्थित रहे।