बीनस्टार वेलफेयर ने चाइना का पुतला जलाया

उत्तरी विभाग के संयोजक स्वदेशी जागरण अनिल व बीनस्टार वेलफ़ेअर की अध्यक्ष संगीता तलवार की तरफ़ से चाइना का बहिष्कार पर नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया जो रोहिणी सेक्टर चार से अवंतिका चौक तक हुआ । वहाँ चाइना के राष्ट्रपति के पुतले को बच्चों व बड़ों ने मिलकर आग लगाई ।संगीता तलवार ने बताया की चाइना हमसे युद्ध में जीत हासिल नहीं कर सकता इसलिए वो घिनौने कामों पर उतर आया है। चाइना ने कोरोना जैसी महामारी फैलाकर ये साबित किया है परंतु वो भूल गया कि हम भारतीय हैं, जो किसी भी चीज़ से घबराते नहीं हैं । कितने ही राजा-महाराजा आए हमारे देश पर राज करने पर सबको मुंह की खानी पड़ी । आज देश के प्रधानमंत्री मोदी हैं जिनका लोहा पूरा विश्व मानता है । ना ही हम किसी से डरे हैं ना ही डरेंगे । लाॅकड़ाउन से अब तक हमारी संस्था डट कर निराश्रित लोगों की मदद कर रही है और करती रहेगी ।बीनस्टार संस्था टीम से सुनीता, राजेश नागपल, आशा, कविता, स्मिता, नेहा, श्रीराज अरोरा, अवंतिका मार्केट के सचिव ज्ञानचंद ,पवन यादव व टीम ने चाइना के ख़िलाफ़ नारे लगाए । अनिल शर्मा ने सारा कार्यभार सम्भाला । संघ से शिवभगवान ,सौरभ ने सबको क़सम खिलाई की ना तो हम चाइनीज वस्तुओं को ख़रीदेंगे ना ही ख़रीदने देंगे । टेकचंद अग्रवाल स्वीट की दुकान के सामने यह प्रदर्शन हुआ । भाजपा से मनीष चौधरी व भाई अनेश जैन ,नवल किशोर ,रूपक शर्मा ने चाइना की व भारतीय वस्तुओं की लिस्ट बताई । मदन ,अरविंद, राकेश ,प्रमोद ,ललित ,उमाशंकर ने किस तरह चीन हमारे देश को खोखला कर रहा है यह बताया ।

बदायूँ से IV 24 NEWS के रिपोर्टर अंकित सक्सेना की रिपोर्ट