भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शाष्त्री के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य संगठनों के विरोध प्रदर्शन का क्रम लगातार बढ़ता चला जा रहा है जिसके चलते भाजपा जिलाध्यक्ष लगातार विवादों में बने हुए हैं।दो बार एबीवीपी के द्वारा जलाए गए पुतले के बाद भाजपा सभासद ने उनका पुतला फूंक दिया।
कुछ दिनों पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक अमन मिश्र के द्धारा दो बार भाजपा जिलाध्यक्ष पर शिक्षा विभाग से वसूली कर शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाकर उनका पुतला फूंका गया था जिसके बाद हरकत में आये भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें विचार परिवार का हिस्सा बताकर मतभेद की बात कही गयी थी और उन्होंने बीएसए व डीआईओएस को पत्र लिखकर शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार को रोकने के निर्देश दिए थे।लेकिन इसके बाद भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का असंतोष कम होने का नाम नही ले रहा है। एबीवीपी के असंतोष के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री की अपनी ही पार्टी के सभासद के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को शहर के डॉ भूरा चौराहे पर भाजपा के सभासद मनोज त्रिवेदी की अगुवाई में एक बार फिर जिला अध्यक्ष का पुतला फूंककर मुर्दाबाद के नारे लगाये गए। सभासद का आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने केवल निजी स्वार्थ के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ को किनारे लगाने का कार्य किया है और पुराने कार्यकर्ताओं का लगातार अपमान व भाजपा मे भारी गुटबाज़ी के एकमात्र जिम्मेदार जिलाध्यक्ष शास्त्री ही हैं। उन्होंने नये लोगों को आर्थिक लाभ भी पहुंचाने का काम किया। खुद भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को संरक्षण देते हैं, और धन उगाही करते हैं। जिसके विरोध में आज भाजपा समर्थको ने जिलाध्यक्ष शास्त्री पुतला फूका व भ्रष्टाचारी जिला अध्यक्ष को तत्काल पद से हटाये जाने की मांग की।
इस मौके पर मनोज त्रिवेदी, अंकित जयसवाल, मो.शरीफ, राहुल द्विवेदी, अनुराग दिबदी, सचिन ठाकुर, कृपाशंकर शुक्ल उर्फ चुलबुल, मोहित, नितिन गुप्ता, रवि गुप्ता, संजय अवस्थी, गौरव, सहित दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।