गरीब मजदूर के घर से नकदी व जेवर चोरी

कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश):- पिपरी के नूरपुर हाजीपुर गांव में 27/06/2020 दिन शुक्रवार की रात मजदूर के घर में कुछ चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगा दीी । चोरों ने नकदी-गहना समेत लाखों का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी मिलने पर घर वालों के होश उड़ गए। अमर सिंह ने घर मे हुई घटना की सूचना पुलिस को दी।

नूरपुर हाजीपुर निवासी अमरसिंह पुत्र गया दीन कनौजिया लॉकडाउन में मुंबई से अपने गाँव लौटने के बाद प्रयागराज में सब्जी का ठेला लगा कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। घर पर उसकी पत्नी राजकुमारी बच्चों के साथ रहती है। शुक्रवार शाम को खाना खाने के बाद राजकुमारी अपने बच्चों के साथ घर के सामने वाले कमरे में सो गई। आधी रात को मौका देखकर मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर कमरे के अंदर घुसकर नकदी व जेवर पार कर दिया ।

चोरों ने कमरे के अंदर घुस कर बक्से में रखा हुआ 20 हजार रुपये नकद, चांदी और सोने के जेवर समेत कपड़े आदि लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह इसकी जानकारी मिलने के बाद महिला के होश उड़ गए। गांव के बाहर खेत में बक्सा व कपड़ा पड़ा मिला। अमर सिंह ने मामले की सूचना थाने में दी है । जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है ।

जिला क्राइम रिपोर्टर IV24 NEWS कौशाम्बी से अनीस अहमद की रिपोर्ट