सनशाइन स्कूल में समर-वकेशन से पूर्व बच्चों के लिए आयोजित की गयी नृत्य प्रतियोगिता

कछौना (हरदोई): नगर के सनशाइन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक नृत्य का प्रदर्शन किया। उनके नृत्य प्रदर्शन को देखकर आये हुए सभी अभिभावकगण भावविभोर हो गये।

सोमवार को नगर में स्थित सनशाइन कॉन्वेंट स्कूल में होने वाले समर वकेशन से पहले बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । संचालन स्कूल के अध्यापक मोहम्मद शोएब ने किया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया और अपने नृत्य के माध्यम से आए हुए सभी अभिभावकों का दिल जीत लिया। आराध्या, निष्ठा, विवेक, दर्शिता, नव्या आदि बच्चों ने नृत्य के हुनर को दिखाया।

सनशाइन कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक सुनील सोनी ने बताया कि बच्चे हमेशा गुलाब के फूल की तरह होते हैं जो कि हमेशा मुस्कुराते हुए अच्छे लगते हैं । इसीलिए बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अनेक प्रकार के कार्यक्रम हमारे स्कूल में होते रहते हैं । बच्चों के इस रंगारंग कार्यक्रम में स्कूल के सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं ने भी प्रतिभाग किया।