पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर सपा नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

                   बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शराफत अली कीे अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।
                  सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म 24 जनवरी 1924 में हुआ था भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिक और बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री रहे तथा दो बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा सर्वसमाज की बात कही इसीलिए उन्हें जननायक कहा जाता अन्य पदाधिकारियों ने भी उनके बारे में बताकर उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी में मुख्य रुप से प्रदेश सचिव संजय कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेई, प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड मुकुल सिंह आशा, सपा जिला सचिव धर्मवीर यादव, जिला सचिव अखिल सिंह चंदेल, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अमित सिंह मीतू, प्रशांत मिश्रा, अभिनव राजपूत, ईशान दीक्षित, आदेश सिंह, मनोज शुक्ला, हरिओम यादव, दिनेश यादव, सौदान यादव आदि लोग मौजूद रहे।