भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य डॉक्टर महेन्द्र सिंह को पार्टी का चुनाव प्रभारी तथा राज्यसभा सांसद समीर ओरांव को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।
पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। राज्य में अगले वर्ष चुनाव होने हैं।