सरकार विरोधी आंदोलन के बीच उमर रज्जाज जॉर्डन के प्रधानमंत्री नियुक्‍त

जॉर्डन के शाह, अब्‍दुल्‍ला द्वितीय ने सरकार विरोधी आंदोलन के बीच हार्वर्ड शिक्षित उमर रज्जाज को प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया है। वे श्री हानी मूलकी का स्‍थान लेंगे, जिन्‍होंने सरकार की कम खर्च नीति के खिलाफ प्रदर्शन के कारण त्‍याग पत्र दिया था। श्री उमर रज्जाज को सुधारवादी माना जाता है और आशा की जाती है कि वे सरकार विरोधी असंतोष को शांत करने में सफल होंगे।