भारतीय जनता पार्टी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कोटे को बनाये रखने के उच्‍चतम न्‍यायालय के निर्णय का स्‍वागत किया

भारतीय जनता पार्टी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कोटे को बनाये रखने के उच्‍चतम न्‍यायालय के निर्णय का स्‍वागत किया है। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव बी एल संतोष ने एक ट्वीट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के गरीब कल्‍याण के विजन को इस निर्णय से एक और श्रेय मिला है। उन्‍होंने यह भी कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्‍याय की दिशा में एक बड़ा कदम है।
 
नई दिल्‍ली में मीडिया को जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कोटा से संबंधित उच्‍चतम न्‍यायालय के  निर्णय के बाद अपने नेता की कथित आपत्तिजनक टिप्‍पणी का समर्थन करने पर सवाल उठाया है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्‍पष्‍ट करना चाहिए कि‍ क्‍या यह उसकी राय है।
   
इस बीच कांग्रेस ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए दस प्रतिशत कोटे को बनाये रखने के उच्‍चतम न्‍यायालय के फैसले का स्‍वागत किया है। पार्टी महासचिव जयराम नरेश ने कहा है कि कांग्रेस ने इस विषय में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है।