Indianvoice24 से अनीश सिंह की ख़ास रिपोर्ट :
जनपद हरदोई के तहसील शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम ज्ञान पुरवा में दबंगों द्वारा मकान का अवैध कब्जा किया जा रहा है । यहां तक कि शासन प्रशासन तक की सुनवाई नहीं हो रही है ।
एसडीएम हरदोई को एप्लीकेशन दी गई; जिलाधिकारी को एप्लीकेशन दी गई; मुख्यमंत्री को ट्विटर के माध्यम से अवगत कराया गया; विधायिका रजनी तिवारी को अवगत कराया गया; लेकिन यहां तक अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई है ।
रामनाथ राजपूत; चमेली राजपूत; रामपाल प्रधान की मिलीभगत से अवैध कब्जा हो रहा है । पीड़ित राजेश सिंह दर-दर भटकता फिर रहा है । राजेश सिंह कहते हैं हम को न्याय दिलाया जाए । लेकिन ऐसा अभी तक कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है ।
क्या इस प्रकार से अवैध कब्जा होता रहेगा ? पीड़ित राजेश सिंह परेशान होता रहेगा ! क्या शासन प्रशासन ऐसे ही मौन बैठा रहेगा ? यहां तक कि एसडीएम ने कुछ नहीं सुना; विधायिका ने कुछ नहीं सुना; यहां तक सरकार भी अपनी आंखें में बंद कर बैठी हुई है । अब देखते हैं शासन प्रशासन पीड़ित राजेश सिंह के लिए क्या कार्यवाही करती है ?