फोटोग्राफी प्रतियोगिता से निखरेगा हुनर

बदायूँ: फोटोग्राफी की हुनर दिलाएगा पहचान, आत्मविश्वास भी बढ़ाएगा। जनपद में जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त के निर्देशानुसार बदायूँ के इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन बदायूँ क्लब बदायूँ की ओर से 13 अगस्त 2020 को कलेक्ट्रेट में किया जा रहा है। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। फोटोग्राफर 10 अगस्त 2020 तक अपनी फोटो सॉफ्ट व हार्ड कॉपी के रूप में कलेक्ट्रेट स्थित जिला सूचना कार्यालय बदायूँ में जमा कर सकते हैं।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आयोजित होने वाली फोटोग्राफी प्रतियोगिता के सम्बंध में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने ने कहा कि फोटोग्राफी की कला मंे महारत हासिल करने वाले फोटोग्राफर बेजान तस्वीरों में ऐसी जान डाल देते हैं, मानो कि तस्वीरें अपनी कहानी खुद ब्यां कर रही हों। जिले में कैमरे की नज़र से देखने वाले ऐसे ही फोटोग्राफर्स को प्रतियोगिता के माध्यम से सम्मान मिलेगा, साथ ही उनका हुनर भी निखरेगा।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी ध्यान रखें कि फोटो का साइज ए4 से कम न हो, फोटो पर स्थान के बारे में भी अंकित किया गया हो और फोटो जिला बदायूँ के किसी क्षेत्र का ही होना चाहिए। प्रतिभागी दस फोटो तक जमा कर सकता है। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम प्रतिभागी को 3000 रुपए, द्वितीय को 2000 रुपए, तृतीय को 1000 रुपए एवं सांत्वना प्रतिभागी को 500 रुपए देकर पुरस्कृत तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए 9453005410 एवं 9917085400 पर सम्पर्क कर सकते हैं।