दबंगों पर नहींं हुई कार्यवाई, पिता को गोद मे उठाकर एसपी के पास पहुंचा पुत्र

पुराने मुकदमे में सुलह नही करने पर दबंगों ने किया धारदार हथियार से हमला, हाथ-पैर टूटा

            हरदोई- बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जरौली शेरपुर में पुराने मुकदमे में सुलह कण करने पर दबंगों ने एक अधेड़ पर हमला करते हुए हाथ पांव तोड़ दिए। इस मामले में बिलग्राम पुलिस कोई कार्यवाई नही कर रही। इस मामले में पीड़ित का पुत्र अपने पिता को गोद मे लेकर एसपी के पास पहुंचा और कार्यवाई की मांग की। एसपी ने मामले में कार्यवाई के आदेश बिलग्राम पुलिस को दिए है।
            पुत्र की गोद में बैठकर एसपी ऑफिस पहुंचा यह अधेड़ बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जरौली शेरपुर का रहने वाला है। पीड़ित विद्याराम पुत्र धनीराम का कहना है कि वह अपने गांव के प्रधान अजीज अहमद के घर जा रहा था। इसी बीच उसके ही गांव के नफीस शहरयार शानू असलम अनवर मिल गए। आरोप है कि पुराने मामले में सुलह को लेकर इन लोगों ने कहाकि मामले सुलह करो अन्यथा अंजाम भुगतना पड़ेगा। आरोप है कि इसी बात पर विवाद हुआ जिसके बाद दबंगों ने विद्याराम को जमकर मारापीटा और धारदार हथियार से हमला कर हाथ पांव तोड़ दिए गए।
         आरोप है कि मामले की रिपोर्ट तो पुलिस ने दर्ज कर ली लेकिन दबंगों पर कार्यवाई नही करते हुए गिरफ्तारी नहीं कराई जा रही है जिससे दबंगों के हौसले बुलंद है । जिसके चलते पूरा परिवार इधर से उधर भागता छिपता घूम रहा है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामले में कार्यवाई के निर्देश पुलिस को दिए गए है।