शिवकुमार यादव
कुलदीप गुप्ता पुत्र श्री कृष्ण गुप्ता 30 वर्ष अपने गांव कमालपुर से ससुराल जाने के लिए निकला था तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने अचानक अपना संतुलन खो दिया और वह मोटरसाइकिल सवार के ऊपर पलट गया । इस हादसे में कुलदीप गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए । गांव वालों ने आनन-फानन में पिकअप हटाकर घायल को निकाला और उठाकर उनको हरदोई अस्पताल भेजा । ले जाते समय रास्ते में घायल की मौत हो गई । मृतक कुलदीप गुप्ता खेरिया में एक मोबाइल की दुकान चलाता था जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण किया करता था । उसके परिवार में इस सूचना से कोहराम मचा है ।