सड़क पार कर रहे बालक की लग्जरी वाहन से टकराकर दर्दनाक मौत          

बालक की मौत से गुस्साए लोगों ने हाइवे किया जाम, करीब एक घंटे तक जाम रहा हाइवे

हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के लखनऊ हरदोई मार्ग पर एक कार से हुई बालक की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब घण्टे भर जाम लगा रहा जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।
बघौली थाना क्षेत्र के अंटा गांव निवासी पवन 8 वर्षीय की सड़क पार करते समय लग्जरी गाड़ी से टकरा जाने पर  मौके पर मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह गांव के उत्तर सड़क पार बकरी चरा रहा था और प्यास लगने पर  पानी पीने के लिए सड़क पार कर रहा था। उसी समय तेज रप्तार में लखनऊ दिशा में जा रही लग्जरी गाड़ी ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर ही बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्से में आए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। करीब एक घण्टे घण्टे बाद बड़ी मान-मनौव्वल के बाद जाम खुलवाया जा सका। घटना स्थल पर कई थानों की पुलिस और सीओ शैलेन्द्र सिंह राठौर मौजूद रहे।