कोतवाली मझिला क्षेत्र में साइकिल से सब्जी लेकर वापस लौट रहे किशोर को सामने से गन्ना भरे हुए ट्रक ने कुचला किशोर की मौके पर ही मौत हो गई साथ में बाजार गए फूफा ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। शाहजहांपुर के रोजा सरसावा निवासी सत्यपाल 16 पुत्र श्री पाल 10 दिन पूर्व अपने फूफा विक्रम निवासी बिंदुआ थाना मझिला रिश्तेदारी में आया हुआ था कल दोपहर के बाद अपने फूफा विक्रम के साथ साइकिल पर शाहाबाद सब्जी लेने के लिए गया हुआ था वापस आते समय फतेहपुर थाना मझिला क्षेत्र में सामने से गन्ने से भरे हुए ट्रक ने कुचल दिया जिससे किशोर सत्यपाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा फूफा की जान बच गई विक्रम ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया पूछताछ में परिजनों ने बताया सत्यपाल 8 भाइयों में सातवें नंबर पर है तथा एक बहन मजदूरी का काम करता था।