टैंकर से कुचलकर बाइक सवार घायल

                  राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवर मोड़ के निकट तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे गम्भीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक टैंकर समेत फरार हो गया।
                 इलाके के राभा गांव निवासी निसार 25 पुत्र इदरीस अपने साथी गांव के ही कादिर 28 पुत्र अकरम के साथ बाइक से बरवर (खीरी) स्थित अपने मामा के घर जा रहा था। बरवर मोड़ पर पहुंचते ही उसकी बाइक में टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक समेत टैंकर के आगे गिरकर घायल हो गए। एम्बुलेंस के जरिये घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां से गंभीर रूप से घायल निसार को जिला अस्पताल हरदोई के लिए रेफर कर दिया गया। निसार तीन भाईओं में सबसे बड़ा है तथा दिल्ली में सिलाई करता है। हादसे में दूसरे घायल कादिर को सीएचसी पर उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।