लखनऊ- मेडिकल कालेज चौराहा के पास सड़क पर बेहोश पड़े व्यक्ति को यूपी 100 की टीम ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया । होश में आने पर उसने बताया कि वह इलाज के लिए डॉक्टर असद अब्बास के क्लिनिक पर जा रहा था । चक्कर आने के कारण वह गिर पड़ा । प्राथमिक उपचार के बाद यूपी 100 टीम ने उसे उसके बताए क्लीनिक पर पहुंचा दिया ।
PRV 0515 की टीम एक कॉलर द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर बताए हुए स्थान पर जब पहुँची तो देखा कि बोलेरो और बाइक की टक्कर हुई है । इस सूचना पर PRV 0515 ने तत्काल अल्प समय में पहुंच कर एक घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु हॉस्पिटल ले जाकर उसका इलाज कराया । वहीं एक अन्य सूचना के आधार पर बालागंज दुर्गा चौराहा नियर मर्दानी मंदिर के पास बस और डाला के बीच एक्सीडेंट की सूचना पर PRV0486 ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर उपचार हेतु भिजवाया ।