भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को “सुशासन-दिवस” के रूप में गया मनाया

          आज 25 दिसंबर को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के 93वें जन्मदिन को “सु-शासन दिवस” के रुप में धूम-धाम से मनाया गया। अटल जी के जन्मदिवस के इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों व क्षेत्रीय समाजसेवियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती समस्त मरीजों व उनके तीमारदारों को फल वितरण करते हुए उनका हाल-चाल जाना। फल वितरण के इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से युवा भाजपा नेता हरिशंकर शुक्ला “राज” (भाजपा जिलाध्यक्ष-हरदोई सहायक), नीरज कुमार शुक्ला (प्रदेश महासचिव-राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन व वरिष्ठ उपसंपादक-दै0 मुकुन्द टाइम्स), कौशल दीक्षित (समाजसेवी एवं ग्राम प्रधान-ज्ञानपुर,कछौना), होरीलाल शुक्ला (बालामऊ विधानसभा सचिव-भाजपा) एवं कछौना सीएससी अधीक्षक डॉक्टर मुकेश गुप्ता तथा कोतवाली कछौना से कस्बा इंचार्ज सर्वेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।
मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सीएससी पर भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को फल वितरण करते हुए युवा भाजपा नेता हरिशंकर शुक्ला “राज” एवं मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्य करने वाले राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन(रजि0) के प्रदेश महासचिव नीरज शुक्ला ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महान भाषाविद्,कवि, पत्रकार,लेखक व राजनीति में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अटल जी देशवासियों द्वारा सदैव याद किए जाएंगे। अटल जी ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा व सामाजिक कार्यों में समर्पित कर दिया। एक महापुरुष के रूप में लोगों के दिलों में अटल जी सदैव कायम रहेंगे। भारत रत्न अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी जी के 93वें जन्मदिन को आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सुशासन-दिवस” के रुप में मनाया जा रहा है।
अटल जी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए आज उन्हीं के प्रति सम्मान में फल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। नगर व क्षेत्रीय लोगों एवं मरीजों ने उक्त सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य को काफी सराहा। मरीजों ने भी इन समाजसेवियों को ढेरों दुआएं देते हुए उनकी सराहना की। संवाददाताओं से विशेष बातचीत करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता व युवा भाजपा नेता हरिशंकर शुक्ला “राज” ने बताया कि उनकी सामाजिक कार्योँ में विशेष रुचि है व आगे भी वह ऐसे सामाजिक कार्य करते रहेंगे। समाज सेवा एवं सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी रुचि को देखते हुए लोगों ने उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
……………………………………………..

रिपोर्ट ➖ “एस.बी.सिंह सेंगऱ”