धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव

पाली–शनिवार को शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बजरंग दल की पाली ईकाई के द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया गया।

नगर के काली मंदिर प्रागण में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी श्रद्धा भक्ति के साथ हनुमान जी के जन्मोत्सव को मनाया।

कार्यक्रम की शरूआत बजरंग दल कर नगर संयोजक रामू बाजपेयी ने की। उन्होंने सर्वप्रथम विश्व हिन्दू परिषद बैठक पद्धति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत की उसके बाद हनुमान चालीसा का महापाठ व महाआरती का कार्यक्रम करवाया।

बही भक्तो ने भी काफी उत्साह के साथ भजन कीर्तन आदि गाकर हनुमान जी को प्रसन्न किया।

इस अवसर पर परितोष बाजपेयी, प्रकाश चन्द्र बाजपेयी, कुलदीप त्रिवेदी, विशाल बाजपेयी, कार्तिकेय अवस्थी , सूरज मिश्रा, शिवम तिवारी आदि के साथ साथ बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे