कौशांबी : पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के द्वारा भारतीय सैनिकों पर किये गए कायराना हमले में 20 भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी । वहीं भारतीय सैनिकों ने भी चीन के 43 सैनिकों को मार गिराया । इस कायराना हरकत से चीन के प्रति पूरे देश में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों तक मे आक्रोश है ।
शनिवार को अखिल भारतीय छात्र संघ के बैनर तले अझुवा ,सिराथू, भरवारी, उदिहिन सहित कस्बों में चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया गया । भाजपा युवा कार्यकर्ताओं के साथ चीन से निर्मित सामानों मोबाइल, टीवी, टार्च, ईयरफोन चार्जर आदि समानों को खरीद व उपयोग न करने की अपील की गई । चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना पर छलपूर्वक हमला किया, चीनी सेना ने भारतीय सीमा में घुसने का भी प्रयास किया लेकिन भारतीय सेना सीना तानकर चीनी सैनिकों के सामने जवाब देने को खड़ी है । चीन की गद्दारी को देखकर देश के हर नागरिक में गुस्सा है। चीन का प्रतीकात्मक पुतला फुंकता देखकर तमाम राहगीर भी शामिल हो गए । चीन के सामानों के पूर्णतया बहिष्कार से ही उसकी आर्थिक गतिविधि को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया जा सकता है ।
पुतला दहन से पहले नवयुवक छात्रों ने शहीद भारतीय सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रंद्धाजलि दी।गौरव सिंह, ओझा महाराज ,मनीष कुमार ,अवधेश कुमार ,सूरज मौर्य , रोहित साहू, बबलू साहू, केशलाल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन का प्रतीतात्मक पुतला दहन किया गया ।
जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट