हरसंभावित तरीके से दलित समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है भाजपा : राजनाथ सिंह

सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्‍याचार निवारण अधिनियम को कमजोर बनाने के आरोपों को खारिज कर दिया है । गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में जोर देकर कहा कि सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को संविधान के तहत दिया संरक्षण बनाए रखने के लिए वचनबद्ध है। गृह मंत्री दलित संगठनों के कल के राष्‍ट्रव्‍यापी विरोध प्रदर्शनों के बारे में वक्‍तव्‍य दे रहे थे।

श्री राजनाथ सिंह ने बताया कि सरकार ने दलितों के हितों की रक्षा संबंधी कानून और मजबूत बनाया है। गृह मंत्री ने उत्‍तेजित लोगों और राजनीतिक दलों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का अनुरोध किया। भारतीय जनता पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा है कि उनकी पार्टी हर स्थिति में हरसंभावित तरीके से दलित समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। अनेक ट्वीट संदेशों में श्री शाह ने कहा कि डॉ0 बाबासाहेब आम्‍बेडकर के सपने को साकार करने का मोदी सरकार का संकल्‍प पक्‍का है।