आज 19वें दिन भी सरकार और विपक्ष के बीच संसद में गतिरोध जारी

संसद में विपक्ष के शोरगुल के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही आज दिनभर के लिए स्‍थगित कर दी गई। आज 19वें दिन भी सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी रहा।

राज्‍यसभा में नवनिर्वाचित और पुनर्निवाचित सदस्‍यों को सभापति ने शपथ दिलाई। लोकसभा में संसदीय कार्यमंत्री अनन्‍त कुमार ने फिर कहा कि सरकार बहस के लिए तैयार है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यवाही में बाधा डाल रही है। शोरगुल जारी रहने के कारण अध्‍यक्ष ने सदन की बैठक कल तक के लिए स्‍थगित कर दी।