पिहानी ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने किया किनारा

             पिहानी ब्लॉक प्रमुख सरिता गुप्ता (पूर्व प्रमुख जेपी गुप्ता की पत्नी) के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के मामले में भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने अपने आप को किनारे कर लिया है । उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट से पोस्ट करते हुए कहा कि इस मामले में वह नहीं पड़ेंगे । लेकिन जिसे पार्टी प्रत्याशी बनाएगी उसकी वह मदद करेंगे ।
              बता दें कि पिछले दिनों कोटरा प्रधान के पति मनोज सिंह की अगुवाई में अविश्वास प्रस्ताव की क़वायद हुई थी। लेकिन मनोज के पास महज 46 बीडीसी सदस्य ही थे । जबकि अविश्वास प्रस्ताव के लिए ज़रूरी सदस्य संख्या 54 थी । ब्लॉक प्रमुख सरिता गुप्ता के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर 4 मार्च को होने वाले मतदान के दौरान विधायक तटस्थ रहेंगे ।