किसानों को पुराने सिंचाई पम्प के बदले मुफ्त में दिए जा रहे हैं एनर्जी एफिशिएंट पम्पसेट : उ. प्र. सरकार

मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पीएम श्री मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को संकल्पबद्ध है । किसान भाइयों को पुराने सिंचाई पम्प के बदले मुफ्त में एनर्जी एफिशिएंट पम्पसेट दिए जा रहे हैं । इन पम्पों से बिजली की खपत घटेगी और बिल में 35 फीसदी तक की कमी आएगी । 2022 तक प्रदेश भर में किसान भाइयों को 5 व 7.5 बीएचपी क्षमता के 10 लाख एनर्जी एफिशिएंट पम्प उपलब्ध कराए जाएंगे । पांच वर्षों तक इन पम्पों के रखरखाव का खर्च भी किसानों को नहीं देना होगा ।