सण्डीला कोतवाली के आद्योगिक क्षेत्र में महाकाल एग्रोटेक फैक्ट्री का कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने फीता काटकर उद्घाटन किया । संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद यहां से कैबीनेट मंत्री लखनऊ वापस चले गए।
सण्डीला में एक अन्य कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष रईस अंसारी का सण्डीला कस्बे के एक मैरेज हाल में नागरिक अभिनंदन हुआ। इस दौरान नपाप अध्यक्ष रईस अंसारी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश सरकार अपराध रोकने में नाकाम रही है ।