उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने इलाहाबाद में कई योजनाओं और प्रतिष्ठानों का किया शिलान्यास

प्रदेश भर के जनपदीय दौरे के क्रम में कल उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद में कई योजनाओं और प्रतिष्ठानों का शिलान्यास किया । इलाहाबाद शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के मुंडेरा में विभिन्न सड़कों तथा योजनाओं का किया शिलान्यास करने के बाद श्रृंगवेरपुर धाम में में 6 विद्युत उपकेंद्रों तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज शिलान्यास किया ।

परासनपुर में भी राजकीय महिला विद्यालय तथा नवसृजित सहसो ब्लॉक का प्रभारी मंत्री श्री आशुतोष टंडन की उपस्थिति में शिलान्यास किया । इसके बाद फाफामऊ विधान सभा के श्रृंगवेरपुर में राजकीय पॉलीटेक्निक का शिलान्यास किया एवं जनसभा को संबोधित किया । श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र में मोदी जी तथा प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश बदल रहा है । भाजपा का यही सतत प्रयास है कि सिर्फ विकास ही विकास नजर आए ।