भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 13 अक्टूबर को उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा व जनसंपर्क हेतु प्रतापगढ़ व कानपुर में रहेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 13 अक्टूबर को प्रतापगढ़ जिले के प्रतापगढ़ सदर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राज कुमार पाल के समर्थन में दोपहर 12 बजे टेउगा, प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जबकि दोपहर 01.45 बजे चुनाव संचालन समिति की बैठक में भी सम्मलित होंगे ।
श्री सिंह कानपुर में गोविन्द नगर उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र मैथानी के समर्थन में दोपहर 03.45 बजे एक्सेल पैलेस, शास्त्री नगर, कानपुर में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा सायं 05.30 बजे बूथ प्रवासी बैठक में सम्मलित होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सायं 06.30 बजे चुनाव संचालन समिति बैठक में सम्मलित होंगे।