● ग्राम प्रधान ने गरीब परिवार को बांटे कंबल, कंबल मिलते ही ग्रामीणों ने पुन: प्रधान बनने की दुआ दी ।
सिराथू, कौशांबी। सिराथू तहसील के विकासखंड कड़ा ब्लॉक के धुमाई ग्राम सभा में ग्राम प्रधान ने गरीब असहाय परिवार को ठंड से बचाने के लिए 150 कंबलों का वितरण किया।
कड़ा विकासखंड के धुमाई ग्राम प्रधान गुलाब सोनकर ने ग्रामीणों की मौजूदगी में ठंड से बचाव के लिए 150 कंबलों का वितरण किया। जबकि तहसील स्तर से मात्र 5 कंबल वितरण करने के लिए आया हुआ था।
ग्राम प्रधान की नेक पहल से निराश्रित असहाय लोगों ने कंबल पाकर उनकी सराहना भी किया। और दोबारा चुनाव जीत कर प्रधान बनाने की ईश्वर से ग्रामीणों ने प्रार्थना भी किया। कंबल वितरण कार्यक्रम में रामलाल मौर्य, विजयभान सोनकर, मिथलेश लोधी, उमेश कुमार, संदीप कुमार, रेशमा देवी, विपाती सोनकर सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।