● मध्यम वर्गीयपरिवार के लोगों द्वारा कंबल बांटने का यह पहला मौका है जब किसी गरीब को ठंड से कांपते हुए देखा गरीब का कलेजा कांप गया
अझुवा, कौशाम्बी : समाजसेवी गोपी लाल मौर्या ने ठंड से निजात दिलाने के लिए गरीब असहाय विकलांगों को चाय नाश्ता करवाते हुए कंबल वितरण अपने निज निवास स्थान पर करवाया। उन्होंने अपने निजी मेहनत की कमाई से गरीबों को कंबल दिया है अभी तक जिले में सरकारी बजट से कंबल बांटकर माननीय और अधिकारियों ने भले मुह चीर कर भाषण दिया हो लेकिन मध्यम वर्गीय समाजसेवियों द्वारा कंबल बांटने का यह पहला मौका है।
सिराथू तहसील के ग्राम सभा भैरायें निवासी गोपीलाल मौर्य ने निजी आवास पर जरूरत मंदो को 250 कम्बल का वितरण किया। इस भीषण ठंड से निजात दिलाने के लिए समाजसेवी द्वारा कंबल पाते ही गरीब असहाय दिव्यांग जनों ने कोटि-कोटि दुआएं भी दी।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भैरावा ग्राम सभा के गोपीलाल मौर्य ने अपने निज निवास पर सर्वप्रथम उपस्थित बच्चे बूढ़े नवजवानों को लड्डू चाय बंटवाते हुए मुंह मीठा करवाकर 60 विधवा बुजुर्ग महिलाओं और 190 असहाय गरीब लोगो को कम्बल बांटकर ठंड से निजात दिलाने की कोशिश की है। ग्रामीणों ने बताया कि समाजसेवी गोपी लाल मौर्य गांव में ठंड से बचने के लिए अनेक जगहों पर अलाव भी जलवाते हैं।
इस अवसर पर अर्जुन सिंह भोला तिवारी संदीप कुलदीप कमलेश रवि मौर्य बाबूलाल चंद्र किशोर श्रवण नरेंद्र तिवारी चौबेलाल शत्रुघ्न सिंह घनशयाम विनय मौर्य विजय मौर्य शैलेन्द्र सहित तमाम सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे।