सकारात्मक ख़बर : जब नव युवकों ने दिखाया प्रशासन को आईन: !

आशुतोष अवस्थी :

जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई परंतु जिला प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की

जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों से दर्जनों बार शिकायत करने के बाद भी जब मोहल्ला आजादनगर में गंदगी से बजबजाती नालियों की सफाई नहीं हुई तो गंदगी से परेशान मोहल्ले के करीब एक दर्जन नवयुवकों तथा वरिष्ठ जनों ने स्वयं नालियों की सफाई कर जिला प्रशासन को आईना दिखा |

मालूम हो कि शहर की सीमा से लगे हरदोई देहात के मोहल्ला आजादनगर सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पीछे सड़क पर भीषण गंदगी तथा जलभराव से मोहल्लावासी परेशान थे | नागरिकों ने जलभराव तथा गंदगी की सफाई के लिए जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई परंतु जिला प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की । आख़िरकार मोहल्ले के दर्जनभर नवयुवकों शिवम मिश्रा , आकाश शुक्ला आशीष सिंह , हिमांशु सिंह कामेश्वर सिंह , राजेश कुमार सूरज सिंह , सर्वेंद्र कुमार अनिमेष पाल , शिवम तथा पूजा पाल ने करीब 6 घंटों की कड़ी मेहनत कर बजबजाती गंदी नालियों की सफाई कर डाली ।

नव युवकों द्वारा किए गए इस प्रयास से जहां मोहल्ले के नागरिकों द्वारा इसकी सराहना की जा रही है वहीं जनप्रतिनिधियों द्वारा तथा प्रशासन की कार्यशैली को लेकर लोगों में असंतोष व्याप्त है।