सोनभद्र- पुलिस कम्युनिटिंग के अन्तर्गत अति नक्सल क्षेत्र थाना जुगैल के प्रा.वि. पिपरा में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री राम प्रताप सिंह के निर्देशन पर कम्युनिटिंग पुलिसिंग शिविर का आयोजन किया गया । उक्त आयोजन के दौरान लगभग 1000 स्थानीय गरीब आदिवासियों को कम्बल वितरित किये गये । चोपन के जुगैल में पिपरा के प्राथमिक व जूनियर स्कूल में आज पुलिस की ओर से कम्बल वितरित किए गए । जुगैल थाना पुलिस की ओर से आयोजित शिविर में गरीब और असहाय बुजुर्गो को सोनभद्र पुलिस अधीक्षक (एस. पी.) श्री राम प्रताप सिंह ने कम्बल वितरित किए । जाड़ों में ठिठुर रहे बुजुर्ग ने कम्बल पाने के बाद पुलिस का आभार व्यक्त किया । बुजुर्गों को कम्बल के रूप में जिन्दगी के कुछ दिनऔर मिल गए । गरीबों की दुआओं में और उनकी नम आंखों में पुलिस के प्रति कृतज्ञता साफ देखी जा सकती थी । शिविर में कम्बल वितरण के साथ ही साथ एस. पी. साहब ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और त्वरित कार्यवाही के निर्दश दिए ।
Related Articles
कम्बल मानक एवं गुणवत्ता परक खरीदे जायेगें : जिलाधिकारी
December 12, 2017
0
बाबू सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कड़ा ब्लाक प्रमुख ने गरीबों को बांटे कंबल
January 6, 2021
0
सांसद डॉ. अंजू बाला ने वृद्धजनों को वितरित किए कम्बल
December 9, 2018
0