उत्तरप्रदेश-चुनाव मे ख़ूनी खेल शुरू; निर्वाचन आयोग के सभी अधिकारी दोषी!

★ आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

निर्वाचन आयोग के सभी अधिकारी बेईमान हैं। उत्तरप्रदेश के अधिकांश मे खुले आम गुण्डई की जा रही है; चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के सभी अधिकारियों के निठल्लेपन और सत्तारूढ़ दल के पक्षधर होने के विषय का उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को स्वत: संज्ञान करना चाहिए। इस चुनाव मे अधिकतर एस० डी० एम०, डी० एम०, कमीश्नर, एस० पी०, एस० एस० पी० आदिक अधिकारी खुले रूप से सत्तारूढ़ दल के पक्षधर बने हुए हैं।

पश्चिम उत्तरप्रदेश के शाहजहाँपुर मे भारतीय जनता पार्टी के गुण्डों ने समाजवादी पार्टी के एक बूथ एजेण्ट सुधीर सिंह यादव को भारतीय जनता पार्टी के लगभग ५० कार्यकर्त्ताओं ने उस समय घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह पोलिंग बूथ से अपने घर के लिए पुलिस-सुरक्षा मे लौट रहा था। इस प्राणघातक हमले मे कई लोग घायल हैं। इस घटना के बाद भी ‘निर्वाचन आयोग के अधिकारी मौन बने हुए हैं।

समाजवादी पार्टी-कार्यकर्त्ता सुधीर सिंह यादव

पश्चिमी उत्तरप्रदेश मे मतदान किये जा रहे थे और कई समाचार-चैनलों के माध्यम से योगी आदित्यनाथ के साथ की गयी भेंटवार्त्ता दिखायी जा रही थी, जो कि आचार संहिता के विरुद्ध कृत्य है।

कुल मिलाकर, निर्वाचन अधिकारी, ज़िला-प्रशासन तथा पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से प्रश्नो के कठघरे मे आ चुके हैं। इन सभी के विरुद्ध काररवाई की जानी चाहिए।

(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; १५ फ़रवरी, २०२२ ईसवी।)