क्रांतिकारी सामाजिक संगठन द्वारा हरदोई के बावन ब्लाक के रामपुर आठवां गांव में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया । संघटन के अध्यक्ष विवेक शुक्ला उज्ज्वल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रवेश विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष श्याम सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला महासचिव सौरभ शर्मा इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे । सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिंदुत्व की विचारधारा से उपस्थित लोग को अवगत कराते हुए बताया कि हमारा संघटन सभी सामाजिक कार्यों में संलग्न है । देश की एकता हमारा मुख्य उद्देश्य है ।
हिंदू महासम्मेलन में कई वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे । इनमें राजवर्धन सिंह राजू समाजसेवी, गंगा सिंह चौहान पूर्व विधायक, विजयलक्ष्मी सिंह, डॉ आशीष कुमार गुप्ता, मुकेश सिंह, सोमवंशी, प्रवीण सिंह, मुकेश सिंह आदि लोगों ने मंच के माध्यम से हिंदुत्व के प्रति जागरूक किया । पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष सीतापुर मुन्ना लाल शुक्ला, निर्भय सिंह राष्ट्रीय प्रचारक, आकाश सिंह, धर्मवीर सिंह, विपिन चौहान, अंकित भदौरिया, सुखबीर राठौर, हर्ष गुप्ता, सौरभ वर्मा आदि सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे ।