कछौना हरदोई- कस्बे में बाहर से आये एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके एक माह पहलेे दर्जनों नागरिकों से लाखों रुपये लेकर फरार हो गया । पीडित नागरिक अब उस युवक की तलाश कर रहे हैं । कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ केन्द के पास बाहर से आये एक रज्जन नामक युवक ने कपडे की दुकान खोलकर व्यवसाय शुरु किया । काफी मेल मिलाव वाले स्वभाव के चलते कुछ दिनों मे ही उक्त युवक ने कस्बे मे अपना अच्छा व्यवहार बना लिया । वह धीरे – धीरे कुछ लोगों से पेैसे का लेन-देन करने लगा ।
पीडितों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह व्यक्ति अगर एक लाख रुपये लेता था तो अगले दिन ब्याज सहित पैसा वापस कर देता था । धीरे – धीरे उसका लेन-देन दर्जनों लोगों से होने लगा । लालचवश लोगों ने उसे दसों लाख रुपया देना शुरु कर दिया । जब उसके लगभग एक दर्जन लोगों के करीब साठ लाख रुपये एकत्रित हो गये तो वह अपनी दुकान मे ताला लगाकर रफूचक्कर हो गया । पीडित नागरिकों, ने उसे काफी खोजा लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला । अब बेचारे जायें तो कहा जायें , न माया मिली न राम कहते लोग घूम रहे हैं ।