दरवाजे से बोलेरो गाड़ी चोरी

माधौगंज (हरदोई)- दरवाजे पर खड़ी सफेद बोलेरो गाड़ी को अज्ञात चोर चुरा ले गए पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

थाना क्षेत्र के कुरसठ चौकी मोहल्ला आजाद नगर निवासी मनोज कुमार पुत्र सुंदरलाल ने दी। तहरीर में कहा गुरुवार की शाम उसने बोलेरो गाड़ी सफेद रंग की दरवाजे पर खड़ी कर दी। सुबह जब सो कर उठा तो उसने देखा कि दरवाजे से बोलेरो गाड़ी गायब है। जबकि वहीं दूसरी गाड़ी खड़ी रही। बारिश के कारण कीचड़ होने से गाड़ी के पहिया पूरब दिशा की ओर और जाना मालूम पड़ता है मोहल्ले वालों ने बताया एक ढकोली मार्ग है तथा दूसरा मार्ग परौली से होकर गौसगंज की ओर जाता है इन्हीं किसी मार्गो से अज्ञात चोर गाड़ी को लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।