थाना पाली क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह आमने सामने हुई दो बड़े वाहनों की टक्कर में डीसीएम चालक मुजफ्फर 28 पुत्र अली मोहम्मद निवासी जलालाबाद शहजानपुर व डीसीएम हेल्पर (जिसकी पहचान नहीं की जा सकी) के साथ डीसीएम सवार व्यापारी रमन पाल 45 पुत्र रामभरोसे निवासी जलालाबाद शाहजहांपुर की मौत हो गई । तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया गया है । घायलों में डीसीएम सवार घायल रविंद्र 40 पुत्र रघुनाथ, मनोज 25, जयवीर निवासी जलालाबाद, राममूर्ति 32 पुत्र सियाराम, इंद्रेश 35 पुत्र श्यामलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है । डीसीएम सवार गोरखपुर के नारायणपुर से भैंस लादकर जलालाबाद आ रहे थे वह सभी व्यापारी हैं ।
Related Articles
घायलों को अस्पताल न ले जाने के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
January 21, 2018
0
पश्चिम बंगाल में हिंसा से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत
May 15, 2018
0
गन्ने से भरी खड़ी ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत एक घायल
January 26, 2019
0