दिल्ली– एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा “कारवां बाई एहसास” का आयोजन 31 जुलाई 2022 को दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया । इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य प्रकृति रक्षा और प्लास्टिक मुक्त भारत के प्रति लोग को जागरूक करना था। टीम एहसास का मुख्य उद्देश्य स्पेशल किड्स, स्लम किड्स और सामान्य बच्चों को एक साथ एक ही मंच पर लाना है।
एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले कई सालों से इस तरह का के कार्यक्रम करवाते आ रहे हैं, इस प्रोग्राम में बच्चे रैंप वॉक, डांस और पेंटिंग भाग लेते हैं। इस प्रोग्राम में अवार्ड भी रखे जाते हैं जो भिन्न भिन्न क्षेत्र में काम करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। इस साल इस कार्यक्रम में कई सारे थीम थे– वॉक फॉर एन्वायरमेंट, ग्लिंप्स ऑफ इंडिया, तत्त्व द एलिमेंट्स बाय आदित्य सिंह एंड टीम, डांस ट्रिब्यूट टू मार्टियर वाइफ बाय वान्या सिंह एंड टीम, स्पेशल एण्ड एक्सीसेलेंट प्रोग्राम बाय वी केयर फाउंडेशन किड्स (रैंप वॉक), डांस परफॉर्मेंस, नुक्कड़ नाटक। डांस टैलेंट हंट बाय एहसास एंड वी केयर किड्स वॉक।
इस प्रोग्राम मे एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट के बच्चे, शूट बाजार और वे केयर फाऊंडेशन के बच्चों ने बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। यहां सेव एनवायरनमेंट थीम पर पेंटिंग कंपटीशन भी रखा गया, जिसमे वी केयर और एहसास एक पाठशाला मंगोलपुरी के बच्चों ने पार्टिसिपेट किया, इस कंपीटीशन की जज थी आरती मेहता जी, लेखा शुभरवाल जी, किड्स फैशन शो के जज रहे बुजय फैशन स्टूडियो के ओनर अजय सिन्हा और बुजी रहे और डांस टैलेंट हंट के जज रहे अमृत कौर जी और कमल गौतम जी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं रेणु हुसैन जी और रजनी सुब्बा जी। विशिष्ठ अतिथि रहे सुरेंद्र शर्मा जी, राजेश खटाना जी, राजू छाबड़ा जी, विकास श्रीवास्तव जी, रजनीश जी, विपिन सिंह जी, मिनिश आजाद जी, अर्चना शर्मा जी। खास मेहमानों में दूरदर्शन के डायरेक्टर ओ पी राजपुरोहित जी, भावना बजाज जी,आसिष चौधरी जी, द्वारका रनर्स टीम, राज ठाकुर जी, दीपक शर्मा जी, सपना सूरी जी, अर्चना गौर जी, तपस जी, अभिषेक जी, लीना जी, कार्तिक जी, मनदीप जी, अनील अरोड़ा जी, जगदीश जी व कई प्रबुद्ब हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर सम्राट शंकर जी, अमित आंतिल, निधि बख्शी जी, शामिल हुए। कार्यक्रम में अवॉर्डी डॉ अन्नपूर्णा सत्यपति, डॉ प्रभाकर वर्मा, ए सरिता, ए वी रमना मूर्ती, डॉ बी लक्ष्मीकांतम नीलिमा ठाकुर, क्रिस्टोफर, रेखा झा, माया वर्मा, पल्लवी शर्मा, नंद किशोर जी, रेणुका झा, नवीनता, अनंतदीप जी, डॉ एजाज अहमद, मीनाक्षी जी, अरविंद जी, आनंद प्रकाश जी, सुमित प्रताप जी,, लव यादव, मौसमी बसु जी, संदीप जी, उमा जी, एन, के साथ कई और प्रबुद्ध व्यक्तित्वों को दिया गया। डिजाइनर पल्लवी जी, डिज़ाइनर रेणु जी, मेकअप के लिए माया वर्मा एंड टीम, गुरजीत जी एण्ड टीम और हेयर स्टाइल के लिए यश कुंवर एंड टीम, यशिका, ओमांशी को अवार्ड दिया गया। आशिति झा, नवनीत कौर, गुंजन सिंह को एहसास यंग अचीवर का सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम में इंडिया एक्सीक्यूसीट विनर सुसंग सेरपा, जुआन और मोनालिसा शो स्टॉपर रहीं। बच्चों की मोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की एक रैम्प वाक भी रखी गयी थी।
संस्थाओं को ऐसे प्रेणादायक कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए कर्तव्य का निर्वाहन करते रहना चाहिए। इस प्रोग्राम के एसोसिएट पार्टनर रहे च्वाइस फाऊंडेशन, सी.डी. सी, वी. केयर फाऊंडेशन एक्सक्यूट इंडिया मानसी स्पोर्ट्स, एहसास की फेस ऑफ़ द ईयर बनी मल्टीलेटेड नंदनी रॉय । प्रोग्राम का संचालन किया यंग टैलेंट आदित्य ने। इस प्रोग्राम को सफल बनाने का पूरा श्रेय जाता है, इंडिया एक्जीक्यूट पेजेंट ऑर्गेनाइजेशन, टीम वी. केयर फाउंडेशन, टीम एहसास उर्वशी शर्मा, चंदन जी, रणधीर जी, हर्ष, ओम, ताहिर हुसैन जी सलमान अंसारी, बिलाल सिद्धकी, नंदिनी, मनोरमा जी, रीतू जी, प्रतीक, पार्थ, ओम हर्ष, राखी त्यागी, पायल, अनुराग, बिलाल अहमद और सभी पैरंट्स और बच्चों को। इस प्रोग्राम को संचालन किया एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ पैटर्न ओपी राजपुरोहित, मेंटर रजनी सुब्बा , एडवाइजर आरती मेहता जी, डायरेक्टर वन्या सिंह, फाउंडर रंजीत कुमार एंड कंचन सिंह ने।