दिव्य आलोक सेवा फाउण्डेशन ने नवचयनित आई०ए०एस० प्रतिभाओं का किया सम्मान

कछौना : दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन की ओर से गौसगंज में आयोजित कार्यक्रम में नवचयनित आईएएस प्रतिभाओं को सम्मानित गया। कार्यक्रम मे अतिथि के रूप में बिलग्राम-मल्लावाँ विधायक आशीष सिंह आशू, हरदोई सदर एसडीएम (आईएएस) दीक्षा जैन, वयोवृद्ध से०नि० शिक्षक व लोकतंत्र सेनानी योगेश चन्द्र वर्मा और फाउंडेशन की चेयरपर्सन सरला देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर अभिलाष कुमार ने किया।

आशू दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह में मल्लावां की आईएएस चारू व उनके माता-पिता व कछौना कस्बे के 2022 बैच के आईएएस शौर्यमन पटेल व पिता डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल को सदर एसडीएम (आईएएस) दीक्षा जैन द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौजूद प्रतियोगी छात्रों को सफलता के मन्त्र भी बताये गये।

समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक आशीष सिंह आशू ने होनहार बेटी चारु कनौजिया व शौर्यमन पटेल को बधाई देते हुए कहा इन दोनों होनहारों ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस मौके पर मौजूद फाउंडेशन की संरक्षक विमला जी एवं वयोवृद्ध शिक्षक योगेश चन्द्र वर्मा ने सफल होनहारों को आशीर्वाद देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ० अविनाश, बाबू राम कनौजिया, प्रत्यूष कुमार विपुल, मोहित, श्याम सिंह, रवीश, श्रवण, शशिभूषण शुक्ला, प्रदीप आदिक गण्यमान्य उपस्थित रहे।