कानपुर नगर में कोविड महामारी को देखते हुए एण्टीकरप्शन एवं मीडिया इनवेस्टिगेशन की प्रदेश कार्यकारणी द्वारा कानपुर दक्षिण के कुछ वार्डो मे सेनेटाइजेशन का कार्य सम्पन्न कराया गया ।
कोविड महामारी को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष संतोष सचान और प्रदेश महासचिव प्रणव बाजपेयी ने बैठक के दौरान निर्णय लिया कि कोविड महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों को अच्छी शिक्षा और परवरिश मिले, जिसके लिए हमारा संगठन कार्य करता रहेगा । साथ ही बढ़ रहे भ्रष्टाचार को कम कराना और पात्र परिवारो को योजनाओं का लाभ दिलाना और समाज मे व्याप्त भेदभाव की भावना को त्याग कर समाज सेवा मे उपस्थित रहना ही संगठन का मूल उद्देश्य है ।
कानपुर दक्षिण के कुछ वार्डो मे अभी सेनेटाजेशन कराया गया और निरंतर यह सिलसिला जारी रहेगा । जल्द ही संगठन अन्य वार्डो मे बैठक कर जन समस्याओं को सुनेगा और विकास कार्यो को लेकर जनप्रतिनिधियों से बात करेगा । प्रदेश कोषाध्यक्ष अमनदीप जी ने बताया की प्रदेश के सभी जनपदों के कार्यकारिणी का गठन कर विस्तार किया जायेगा और शहर हो या गाँव उसको सरकारी योजनाओं के बारे जानकारी प्रदान की जायेगी । इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत बाजपेयी, प्रदेश सचिव सुमित कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी सतवंत सिंह, प्रकाश चन्द्र, मो.इमरान, दुर्गेश यादव समेत समस्त सदस्य मौजूद रहे ।