हरदोई- समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा की अगुवाई में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर वीर योद्धा महाराणा, क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 422 वीं पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा ने कहा कि वीर योद्धा महाराणा प्रताप जी ने मुगलों को कई बार युद्ध में हराया और कई बार युद्ध से भगाने का काम किया। महाराणा प्रताप जी ने घास की रोटी खाना स्वीकार किया लेकिन उनके सामने झुकना उन्हें बिल्कुल स्वीकार ना था। वह उदयपुर मेवाड़ के सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे। उनका नाम इतिहास में वीरता और दृढ़ प्रण के लिए अमर है। जब महाराणा प्रताप ने मुगलों की अधीनता स्वीकार करने से मना किया तो हमें हल्दीघाटी का ऐतिहासिक युद्ध देखने का अवसर मिला था। एक सच्चा राजपूत, शूरवीर, देशभक्ति, योद्धा, मातृभूमि के रखवाले के रूप में महाराणा प्रताप दुनिया में सदैव के लिए अमर हो गए हमें इन्हीं से प्रेरणा लेकर देश हित में सच्चाई के लिए समय-समय पर लड़ाई लड़ना चाहिए। ऐसे वीर योद्धा को हम सब सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस मौके पर सपा नि0 जिलाध्यक्ष शराफत अली, यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिंह मीतू, अखिल सिंह चंदेल, अंकित सिंह, गजेंद्र सिंह, अनमोल गुप्ता मोनू, आर0 एन0 सिंह, इमरान खां, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।